राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज. आफ फार्मेसी में अक्तूबर माह में आयोजित की जा रही 22 वीं साईकलोडेस्ट्रेशन सिंपोजियम जो कि भारत के अंदर प्रथम बार हो रही है, में देश-विदेश के विशेषज्ञ भाग लेंगे। संस्था के डायरेक्टर एवं कनवीनर डा. जी.डी.गुप्ता ने बताया कि इस अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस में पूरे देश एवं विदेश से तीन हजार के लगभग रिसर्चर, शिक्षाविद, इंडस्ट्री, साइंटिस्ट एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस सिंपोजियम कांफ्रेंस में डा.फ्रानसिसको ट्रोटा ईटली, डा. फ्रैनकुइश एस्टर फ्रांस, डा. बैरोनीबोनक फ्रांस, डा. मेहंदी रानी ईरान, डा. लासजैलोबिगजो हंगरी, डा. अरदलाहाईव ताईबान, डा. जोन मैनुयल बैनीटो स्पेन, डा. रोबटार्कैबीलाइ इटली, डा. जीहोती ईटली, डा. एंटोनिनो मैजेलिया इटली, डा. एरिकटोन कोटनर यू.एस.ए, डा. फ्रैगसोएलक्स स्पेन, डा. फैबरीजियोकैलडेरा इटली, डा. जीनोसीटो इटली, डा. थोस्टेलन लैपसन आईसलैंड, डा. अजय खोपड़े उपाध्यक्ष सन फार्मा फामुर्लेशन डेवलपमेंट अहमादाबाद, डा. सुरेखा खोपड़े एन.डी.डी.एवं ओपथालिमक ड्रग डिलवरी एक्सपर्ट के साथ-साथ अन्य वैज्ञानिक भाग लेंगे। सभी वैज्ञानिक जो कि नोबल ड्रग डिलीवरी सिस्टम, साईकलो डेस्ट्रेन, कंप्यूटर एडिड ड्रग डिजाइन या इससे जुड़े विषयों पर शोध कार्य कर रहे हैं, वह इसमें भागीदारी करके रिसर्च एवं अंतराष्ट्रीय ंसंस्थानों के साथ कोलेब्रेशन का एक बहुत बड़ा मौका है। ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें रजिस्ट्रेशन करके इसका फायदा ले सकते हैं।इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि 22 वीं अंतराष्ट्रीय सिंपोजियम के लिए संस्थान की सभी तैयारियां बहुत जोरों से चल रही है एवं विश्वास दिलाया कि आने वाले सभी अतिथियों, डेलीगेट्स, स्पीकर्स, विद्यार्थियों को वह समस्त सुविधाएं मुहैया करवाने की कोशिश की जाएगी जो उनके लिए आवश्यक है। इसके साथ-साथ तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए अथक प्रयास चल रहे हैं एवं आश्वासन दिया कि मैनेजमेंट की ओर से कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

