रोटरी क्लब मोगा सिटी ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को करवाया भोजन

voice punjabtime
2 Min Read

रोटरी क्लब मोगा सिटी की ओर से समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय बेदी नगर स्थित शिव कृपा वृद्ध आश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटेरियन राजेश गुप्ता के विशेष सहयोग से किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक भोजन करवाया तथा उनकी दैनिक जरूरतों से संबंधित आवश्यक सामान भी उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन विजय मदान, प्रधान राजीव बेदी, सचिव गुरजीत सिंह, कैशियर विनोद गर्ग, राजेश गुप्ता और केवल बंसल ने कहा कि रोटरी क्लब मोगा सिटी पिछले 25 वर्षों से मानवता की सेवा को समर्पित होकर शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से प्रत्येक माह शिव कृपा वृद्ध आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों को भोजन करवाया जाता है, उनका हालचाल जाना जाता है और जरूरत के अनुसार सहायता भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *