मोगा की जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में श्याम सेवा सोसायटी द्वारा 19 सितंबर को राधा अष्टमी पर विशेष संकीर्तन का आयोजन होगा। इस संबंधी श्याम मंदिर में हुई बैठक दौरान जानकारी देते हुए अध्यक्ष विनोद पोपली, चेयरमैन अजय गर्ग, उपाध्यक्ष व पार्षद भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्रमोहन सहगल संजीव सिंगला टीटू, राजेश सिंगला, भूपेश शर्मा, जगदीश बत्तरा, सुदामा पुरी व संजीव सिंगला ने बताया कि मंदिर में सांय को साढ़े सात से आठ बजे तक राधा अष्टमी पर संकीर्तन दौरान भजन गायकों द्वारा राधा कृष्ण की महिमा का गुणगान किया जाएगा। आरती उपरांत सभी को प्रसाद वितति किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को समागम में शिरकत करने की अपील की।

