संत निरंकारी मंडल मोगा द्वारा आज लगाया जाएगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप : राकेश कुमार लक्की

voice punjabtime
2 Min Read

संत निरंकारी मंडल मोगा ब्रांच की ओर से सत्य साईं अस्पताल गांव दुनेके, जिला मोगा के सहयोग से 13 सितंबर को संत निरंकारी भवन बुघीपुरा चौक बरनाला रोड मोगा में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। कैंप का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कैंप संबंधी जानकारी देते हुए संयोजक राकेश कुमार लक्की ने बताया कि कैंप में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। इस दौरान गठिया, जोड़ों के दर्द, किडनी की पथरी, घुटनों के दर्द, त्वचा रोग, महिलाओं से संबंधित रोग, हड्डियों के रोग, अस्थमा, मोटापा, बवासीर, भगंदर सहित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट तथा बी.एम.डी. (हड्डियों की मजबूती) की जांच भी नि:शुल्क की जाएगी। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ थैरेपिस्ट सुखपाल सिंह (सुखा) तथा कायरोप्रैक्टर (एम.डी.) भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस कैंप में डॉ. समरेश मेडल, एम.डी. (मेडिसिन), डॉ. अपेक्षा, एम.डी. (मेडिसिन), डॉ. केशव, एम.डी. (मेडिसिन) तथा डॉ. संदीप कुमार, एम.डी. (पंचकर्मा) सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। संयोजक राकेश कुमार लक्की ने आम जनता से अपील की कि जरूरतमंद लोग निर्धारित समय पर पहुंचकर इस नि:शुल्क मेडिकल कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *