मोगा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस मौजूदा SHO और एक अन्य पुलिस कर्मी को किया गिरफ्तार 

voice punjabtime
3 Min Read

 

विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोगा जिले के कोट ई सेखा थाने के मौजूदा SHO इंस्पेटरर सुनीता रानी और उनके साथी होमगार्ड के मुलाजिम गुरअवतार सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह निवासी नूरपुर हकीमा ने विजिलेंस के पास शिकायत की थी थाना कोट ईसे खां में दर्ज एक मुकदमे में नामजद करने का डर दिखाकर आरोपी PHG गुरअवतार सिंह ने उससे 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में वह 80 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया। आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से अलग-अलग तारीखों पर 20 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद उसने बकाया 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत की। शिकायतकर्ता ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल फोन में कर ली और इसे विजिलेंस ब्यूरो, रेंज फिरोजपुर की इंस्पेक्टर जगनदीप कौर के समक्ष पेश किया। विजिलेंस द्वारा मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में PHG गुरअवतार सिंह, थाना कोट ईसे खां, जिला मोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गुरअवतार सिंह ने कथित तौर पर बताया कि रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपये थाना कोट ईसे खां की मुख्य अधिकारी सुनीता बावा को देने थे। इसके बाद विजिलेंस टीम ने सुनीता बावा को भी गुरअवतार सिंह से उक्त रिश्वत की रकम हासिल करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को बिजिलेंग के अधिकारियों ने PHG गुरअवतार सिंह और थाना कोट ईसे खां की मुख्य अधिकारी सुनीता बावा को मोगा अदालत में पेश किया हे

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।

 

बहन सुनीता रानी ने कोर्ट में भी अपने दबंग अंदाज में एंट्री की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “नौकरी में ऐसा होता है, जेल का मॉड्यूल शुरू हो गया है।” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए “ऑल इज वेल” कहा और अपने उसी दबंग अंदाज में कोट से निकल ते हुए गया

 

बही मोगा में मानयोग असीम शर्मा के के अदालत में पेश किया गया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *