राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एवं आई.एस.एफ.सी.पी.आर में संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह स्वच्छता अभियान एन.एस.एस.के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों एवं छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व पूरे कैंपस की साफ सफाई की। आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दोनों ही संस्थानों में साफ सफाई का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने कैंपस के अंदर गार्डन, खेल मैदान, कैंटीन एवं उसके चारों तरफ लैब आदि की साफ सफाई की। इस दौरान संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने सभी को संदेश देते हुए कहा कि हमें मिलकर अपने वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से साफ सफाई करनी चाहिए, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा देश विकसित होने की प्रथम कगार पर चल रहा है अतः हम सभी को भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के साथ मिलकर कदम से कदम बढ़ाना चाहिए। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने इस उत्कृषर्त कार्य के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेवारी समझते हुए इस दिशा में कार्य करना चाहिए। अंत में सभी का धन्यवाद एन.एस.एस. कोआडीनेटर लवकेश सिंह ने किया।

