परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज आज मोगा में करेंगे संत समागम को संबोधित, समागम के किए निमंत्रण कार्ड भेंट

voice punjabtime
2 Min Read

सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज के 9 अक्तूबर को मोगा आगमन को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज संत समागम में परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज संगतों को संबोधित करेंगे। इस उपलक्ष्य में समागम के निमंत्रण कार्ड डा.जी.डी.गुप्ता, डा.आर.के.नारंग, इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डा.सौरभ कोसे, डा. हनीफ को निमंत्रण कार्ड सौंपा गया। समागम को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सावन कृपाल रूहानी मिशन से जुड़े प्रबंधकों, सेवादारों और संगत द्वारा दिन-रात तैयारियां की जा रही हैं। परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज के मोगा आगमन के संबंध में बरनाला-जालंधर हाईवे पर बुघीपुरा चौक, मोगा में कैपिटल अस्पताल के सामने स्थित ग्राउंड में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर प्रबंधकों ने बताया कि समागम में शामिल होने वाली संगत को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सेवादारों को सौंपी गई हैं। समागम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। इसके अलावा बाहर से आने वाली संगत के ठहरने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रबंधकों के अनुसार दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक ढंग से समागम में शामिल हो सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *