श्री श्याम परिवार ने द्वादशी पर किया खाटू श्याम प्रभु का संकीर्तन

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा के जीरा रोड स्थित परिसर में द्वादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम परिवार की ओर से खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का भव्य संकीर्तन करवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया और भजनों का आनंद लेते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित हरिओम शर्मा के नेतृत्व में श्री श्याम परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधिवत रूप से श्याम बाबा के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत अनमोल जागरण पार्टी के भजन गायक धमिंदर शर्मा एवं अनमोल शर्मा ने गणपति आराधना ‘गणपति राखो मेरी लाज’ तथा श्री श्याम स्तुति का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भजन गायक धमिंदर शर्मा ने ‘श्याम देने वाले हैं, हम लेने वाले हैं’, ‘मेरा श्याम बड़ा रंगीला, मस्ती बरसेगी कीर्तन में’ तथा ‘लेने आजा खाटू वाले रिंग्स के मोड़ पर’ सहित अनेक मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। पूरा परिसर ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री श्याम परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को बाबा श्याम का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर संकीर्तन को सफल बनाने के लिए सभी श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामचंद्र शर्मा, राजिंदर मिड्डा, बलजीत बग्गी, सुनील शर्मा, रघुवीर शर्मा, रमन सूद, राजू नारंग, अक्षय गुलाटी, अमित, लक्की, प्रीतम अरोड़ा, प्रिंस अरोड़ा, अविनाश गुप्ता, सोनू कुमार, मंजीत छाबड़ा, सुशील मिड्डा, राम चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *