परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब बंद का मोगा में व्यापक असर, बाजार रहे पूरी तरह बंद

voice punjabtime
1 Min Read

पंजाब के मानसा में बीते दिनों परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को विभिन्न संगठनों की ओर से पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया गया था। इसी के तहत आज मोगा में भी पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

 

बंद के चलते मोगा शहर के बाजार सुबह से ही पूरी तरह बंद रहे और व्यापारिक गतिविधियां ठप नजर आईं। बंद के समर्थन में विभिन्न किसान यूनियनों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्य भी सड़कों पर उतरे।

 

इस दौरान दुकानें बंद करवाने पहुंचे विभिन्न संगठनों के नेताओं और समर्थकों को मोगा पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया। वहीं, जिले में अमन-शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

 

कुल मिलाकर मोगा में पंजाब बंद शांतिपूर्ण रहा और शहर में किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *