आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में 22 वीं अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस साईकलोडेस्टशन सिंपोजियम की सांईटिफिक बुकलेट का विमोचन

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में 23, 24, 25 अक्तूबर को होने जा रही 22 वीं अंतराष्ट्रीय साईकलोडेस्टशन सिंपोजियम कांफ्रेंस की सांईटिफिक बुकलेट का विमोचन संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, आग्रेनाइजिंग सचिव डा. सिद्धार्थ मेहन, डीन जी.एस.शर्मा, डा. शमशेर सिंह, डीन जसप्रीत इन्द्र सिंह, विभाग अध्यक्ष डा. बालक दास, डा. सौरभ कोसे, डा. संत कुमार वर्मा, डा.भीमाकिरण, डा.खड़ग राज, डा. वेदपाल सिंह व अन्य फैकल्टी मैंबर डा. प्रीती पटेल, डा. शुभम ठाकुर, डा. शुभम सिंह, डा. माधव दिवेदी, सीमा बराड़, सानिया ग्रोवर एवं समूह फैकल्टी मैंबर ने सांझे तौर पर किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि इस कांफ्रेंस में पूरे देश के 26 राज्यों एवं 15 देशों के अढ़ाई हजार से अधिक शिक्षक, विद्यार्थी, रिसर्चर भाग लेंगे। इस कांफ्रेंस में बतौर स्पीकर एवं डेलीगेट के रूप में आस्ट्रेलिया, फ्रांस, आईसलैंड, ईरान, ईटली, मलेशिया, रशिया, साऊदी अरब, स्पेन, ताईवान, यूनाइटेड स्टेट,नेपाल, बुलगारिया से भाग लेंगे। तीन दिन चलने वाली इस कांफ्रेंस में 16 से अधिक टेक्नीकल सेशन एवं 900 साइंटिफिक ओरेल एवं प्रजेंटेशन किए जाएंगे। भारत देश में इंटरनेशनल साईकलोडेशटन सोसायटी की ओर से की जाने वाली 44 वर्षों में यह पहली कांफ्रेंस हो रही है। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने इस सिंपोजियम को भव्य बनाने के लिए समस्त सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *