विधायक निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर ने 31.4 लाख रुपये के स्कूली विकास कार्यों का किया उद्घाटन

voice punjabtime
2 Min Read
पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हलका निहाल सिंह वाला के अंतर्गत आने वाले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुट्टर (लड़के और लड़कियां दोनों) में 31.4 लाख रुपये की लागत से करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन आज हलका विधायक श्री मनजीत सिंह बिलासपुर द्वारा किया गया।इन स्कूलों में चारदीवारी, साइंस लैब, आधुनिक कक्षाएं आदि सुविधाएं बनाई जा रही हैं। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार आम जनता की सरकार है सरकार  जिस तरहां कार्य कर रही है जिससे आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए पंजाब सरकार दृढ़ संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने स्कूलों की आधुनिकता की दिशा में तो कुछ किया ही नहीं, यहां तक कि चारदीवारी जैसी बुनियादी ज़रूरतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार अब स्कूलों की चारदीवारी से लेकर हर आधुनिक विकास कार्य करवा रही है, जिससे सरकारी स्कूल अत्याधुनिक स्तर पर पहुँच सकें। सरकारी स्कूलों की रूपरेखा और शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है और यह प्रयास आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे।
उन्होंने अध्यापकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे भी अपनी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी समझते हुए शिक्षा क्षेत्र को और ऊँचाइयों तक पहुँचाने में पंजाब सरकार का साथ दें। विधायक ने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों में दाखिलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा उच्च स्तर की सुविधाएं सरकारी स्कूलों में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *