भारत-पाक सरहद पर रिट्रीट सेरेमनी पर भारतीय जवानों का जोश देख पाकिस्तानियों में बेचैनी 

voice punjabtime
1 Min Read

फाजिल्का में हुए कांड के बावजूद भारत पाक सरहद पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने भारतीय दर्शन अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर जाते हैं। आज भी सायं 5:30 बजे होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के अवसर पर बीएसएफ के जवानों ने रिट्रीट करते पाकिस्तानियों को अपना जोश दिखाया। जवानों का जोश देख पाकिस्तान सीमा में बैठे दर्शक बेचैन दिखाई दे रहे थे। जानकारी देते बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा ने बताया कि बीएसएफ जवानों का जोश देख भारतीय सीमा पर बैठे दर्शकों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम से सीमा को गूंजमय कर दिया। पहलगाम में हुए हमले के बाद बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने सीमा पर कड़ी नजर रखी हुई है, सीमा पर पूर्ण शांति है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *