मोगा के थापर नर्सिंग होम में आज स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डाक्टर शाम लाल थापर की की 50 वीं पुण्य तिथि मनाई गई वही इस मौके हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी वही इस मौके पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह साधवा ,बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ,अभय चौटाला ,एम एल ए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा एम एल ए मंजीत सिंह आदि ने शिरकत की ओर श्रद्धांजलि दी
पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह साधवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी श्याम लाल थापर को श्रद्धांजलि देने के लिए वह विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश को आज़ाद कराने में पंजाबियों की बड़ी भूमिका रही है, जिन्होंने अपनी जानें कुर्बान कीं।
पहलगाम में हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा इंतज़ाम पहले से मजबूत होने चाहिए थे। अब केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों और आम लोगों के परिवारों के लिए कुछ करे और दोषियों को सख्त सज़ा दिलवाए।
संधवां ने यह भी कहा कि इस घटना की आड़ में घटिया राजनीति करने वालों से पंजाब की जनता को सावधान रहना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार पर पानी और बॉर्डर बंद करने को लेकर भी तंज कसा कि यह महज़ एक जुमला है। यदि वे देश के बारे में वास्तव में सोचते हैं, तो जो अडवाणी द्वारा बिजली का समझौता किया गया था, उसे रद्द कर बिजली बंद करें। पंजाब के अंदर ही बॉर्डर को बंद किया गया है, बाकी देश में व्यापार पहले की तरह चल रहा है — उसे क्यों नहीं रोका गया?
उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई करनी थी, तो हमला होने के बाद ही क्यों? पहले क्यों नहीं? जब निर्दोष लोग शहीद हो गए तब। शहीदों के परिवारों को नौकरियां दी जाएं और उनकी सहायता की जाए।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा पंजाब में नशा खत्म करने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन अब “नशों के खिलाफ युद्ध” अभियान के परिणाम देख आम लोग इस मुहिम को भारी समर्थन दे रहे हैं।लोग पंजाब सरकार को बधाई व आशीर्वाद दे रहे हैं कि इस अभियान से पंजाब की युवाशक्ति और भविष्उ ज्ज्वल होगा।

