आई.एस.एफ.कॉलेज आॅफ फार्मेसी में दुर्गा अष्टमी व रामनवमी पर कंजक पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था  आई.एस.एफ.कॉलेज आफ फार्मेसी के प्रांगण में स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रों पर आज श्री दुर्गा अष्टमी एवं राम नवमी पर कंजक पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित राम चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, आई.एस.एफ.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, सभी विभागों के हेड, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के दरबार में पूजा अर्चना की रस्म संपन्न करवाई। इस दौरान हवन यज्ञ का आयोजन  किया गया, जिसमें सर्व भले की कामना करते हुए हवन यज्ञ में आहुतियां डाली गई। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी को दुर्गा अष्टमी की बधाई दी। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता व आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रों पर संस्था में स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना, संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी को नवरात्रों पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भजनों का गायन करके आए हुए विद्यार्थियों व अध्यापकों को मंत्रमुग्ध किया। इस उपरांत कंजक पूजन करके कंजकों को उपहार भेंट  किए गए। इस दौरान पूरा आई.एस.एफ.में स्थित दुर्गा मंदिर जय माता के जयघोष जयकारों के बीच गूंज उठा। समागम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *