अनमोल वेलफेयर क्लब की ओर से पुरानी दाना मंडी में नवरात्रों के उपलक्ष्य में जारी मेले मैय्या दे समागम के आठवें दिन सिरसा हरियाणा से पहुंचे भजन गायक तंशुल मक्कड़ ने देर रात तक मां भगवती की महिमा का गुणगान सुंदर सुंदर भेंटों का गुणगान करके आए हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। सर्वप्रथम पंडित राहुल कुमार गौड़ के नेतृत्व मे पूजा अर्चना की रस्म प्रमुख समाज सेवी जगदंबे फीड इंडस्टरी फोकल प्वाइंट के एम.डी. सुबोध जिंदल व कविता रानी जिंदल ने अपने परिवार सहित अदा करवाई। वहीं लंबी-लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने 25 शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका देवी चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी मां ज्वाला जी, मां त्रिपुरमालिनी देवी जालंधर, मां बगलामुखी, मां कांगड़ा देवी हिमाचल प्रदेश, मां चामुंडा देवी हिमाचल प्रदेश, मां कुनाल पथरी देवी हिमाचल प्रदेश, मां वैष्णों देवी कटरा, मां मनसा देवी पंचकुला हरियाणा, मां काली देवी पटियाला, मां भद्रकाली देवी कुरुक्षेत्र हरियाणा, मां नैना देवी हिमाचल प्रदेश, मां काली देवी पटियाला, मां चंडी देवी उत्तराखंड, मां कालका देवी जी दिल्ली, मां सुरकंडा देवी जी उत्तराखंड, मां करनी देवी जी बीकानेर, मां बेरी देवी हरियाणा, मां झंडे वाली देवी दिल्ली, मां कात्यानी देवी उत्तर प्रदेश, मां हिंगलाज देवी पाकिस्तान, मां शंकम्बरी देवी सहारनपुर, मां शीतला देवी हिमाचल प्रदेश, मां महामाया देवी जम्मू कश्मीर, श्री बाला जी महाराज राजस्थान, बाबा भैरव नाथ जी कटरा जम्मू कश्मीर से आई पावन ज्योतियों के दर्शन किए। इस मौके पर सिरसा से पहुंचे भजन गायक तंशुल मक्कड़ ने तेरा बुलावा-तेरा बुलावा आया मां शेरां वालिये…दिल वाली पालकी विच मां तैनू मां बैठाना है.., रंग बरसे दरबार मैय्या जी तेरे रंग बरसे…, रतनो नू सुन रतनो पौना हारी योगी हो गया.. आदि भेंटों का गुणगान करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान समाजसेवी सुबोध जिंदल व कविता रानी जिंदल परिवार को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आरती करके व्रत वाला लंगर अटूट वितरित किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि 2 अक्तूबर को मां भगवती की पावन ज्योतियां जहां से आई है वहां रवानगी सुबह नौ बजे की जाएगी। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, संरक्षक हरी चंद सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल, उप चेयरमैन प्रलाद कालड़ा, उपाध्यक्ष विशाल ढींगरा, सचिव विवेक मजीठिया, सह सचिव अजय कथूरिया, कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जिंदल, सह प्रोजेक्ट चेयरमैन रमिकांत जैन, सलाहकार संजीव नरूला, सह सलाहकार गगनदीप मित्तल, प्रैस सचिव कपिल कपूर,सह प्रैस सचिव प्रिंस गाबा, प्रचार सचिव पवन आहूजा, सह प्रचार सचिव राघव गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गुलाटी, सेवा प्रभारी अमनम मेहंदी, सेवा प्रभारी जगनचानन सिंह जग्गी, सदस्य चमन लाल मित्तल, सुशांत मजीठिया, राहुल ग्रोवर, जगजीव धीर, अश्विनी आहूजा, धीरज सूद, राजेश गुप्ता, डा. नवीन अरोड़ा, सी.ए. रोहित सिंगला, साहिल अरोड़ा,संजीव अरोड़ा, हरप्रीत सिंह, गौरव चावला, मोहित सचदेवा, अमन कालड़ा, सौरभ जिंदल, सन्नी कपूर, मोहित कोछड़,अजय मोंगा, अमनदीप मदान, अशोक अरोड़ा, नरेन्द्र जिंदल, मानव कालड़ा, हरीश गोयल, गौरव आहूजा, सचिन मोंगा, मुकेश अरोड़ा, राजेश धीमान काकू, दीपक शर्मा के अलावा शहर की धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व शहर निवासी मौजूद थे।
फोटो-मोगा की पुरानी दाना मंडी में अनमोल वैल्फेयर क्लब द्वारा आयोजित मेले मैय्या दे समागम में भजनों का गायन करते हुए गायक तंशुल मक्कड़ सिरसा वाले

