राम नवमी के शुभ अवसर पर पेरेंट्स स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और हेल्पिंग हेड्स ग्रुप रजिस्टर्ड मोगा के अध्यक्ष और संस्थापक गैरी पटवारी ने अपने प्रगतिशील साथियों के साथ कढ़ी चावल का लंगर लगाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सोशल मीडिया प्रभारी सचिन गुलाटी, अनन वर्मा , राम ग्रोवर, राजिंदर सोढ़ी, सोनू गर्ग, विजय मक्कड़, कविश वर्मा, अजय मौगान, विक्रमजीत और ग्लैमर फोटो स्टूडियो के कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर सचिन गुलाटी ने कहा कि गैरी पटवारी के नेतृत्व में हमारी संस्था हर तरह से कई जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इस दौरान आने-जाने वाले राहगीरों को लंगर का प्रसाद वितरित करते सरबत भले की कामना की।

