शहर के आरा रोड स्थित श्री पंचमुखी धाम मंदिर में साप्ताहिक समागम का आयोजन श्रद्धा एवं धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम पंडित पुष् पराज शर्मा को अगुवाई में श्री पंचमुखी धाम मंदिर में आज लंगर भोग लगाने की रस्म मंदिर कमेटी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा निभाई गई। इस मौके पर लंगर भोग वितरण की रस्म पुरूषोतम महावीर दल के सदस्यों की तरफ से निभाई गई। इस मौके कर मंदिर के पंडित पुष्पराज शर्मा जी अध्यक्ष मनोज टंडन, शिव टंडन, गुलशन देवा नरेश बोहत, प्रितपाल सिंह लक्की गिल, अमन मदान, नितिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, रमन शाही, सुशील मिड्डा, सौरव गोयल, मनी जिंदल, सोनू ढींगड़ा, साहिल कुमार, लक्की शाही के अलावा अन्य उपस्थित रहे।इस मौके पर भजन गायकों ने बाला जी महाराज के भजनों का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को निहाल किया। वहीं वीर हनुमाना अति बलवाना, मारुति नंदन राम दुलारे, श्री राम की आंख के तारे बाला जी हमारे की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर किया। मंदिर कमेटी के मुख्य सेवादार शिव टंडन ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह बाला जी महाराज के पूजन, आरती, श्री हनुमान चालीसा के पाठ सहित भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें दूर दराज से श्रद्धालु भाग लेते है।

