हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने श्रद्धा व उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दुर्गा अष्टमी व राम नवमी का पर्व

voice punjabtime
1 Min Read
आज मोगा हलके की विधायक डा.अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा दुर्गा अष्टमी व राम नवमी का पर्व मनाते  हुए कंजक पूजन करके उन्हे हलवा, पूरी, चने का प्रसाद का भोग खिलाया गया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने  कहा की दुर्गा अष्टमी नवरात्रि के नौ दिनों के पर्व का आठवां दिन है। यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित है और पूरे देश मे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान कन्या पूजा है। इसमें नौ छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर उनके पैर धोए जाते हैं, उन्हें भोजन हलवा, पूरी और चना करवाया जाता है और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।इस दिन कई जगहों पर भव्य पंडाल सजाए जाते हैं और आरती, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *