अनमोल वैल्फेयर क्लब द्वारा करवाए मेले मैय्या दे धार्मिक आयोजन सराहनीय कदम : संजीव कुमार सैनी

voice punjabtime
3 Min Read

अनमोल वेलफेयर क्लब की ओर से पुरानी दाना मंडी में नवरात्रों के उपलक्ष्य में जारी मेले मैय्या दे समागम के राम नवमी पर्व पर अंत्तिम दिन मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। मेले मैय्या समागम में हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तो ने कतारों में लगकर 25 शक्तिपीठ धामो से लाई गई पावन जोतो के दर्शन किए।  सर्वप्रथम पुजारी राहुल गौड़ के नेतृत्व मे बी.बी.एस स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी, चेयरपर्सन कमल सैनी ने नवग्रह पूजन करके पावन जोतो के समक्ष आरती की। दिल्ली से पहुंचे भजन गायक रैंपी साज ने गणपति आराधना,मंगलाचरण व पक्की भेंटों का गुणगान करके चौंकी की शुरूआत की। रैंपी साज ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है भेंट के साथ गुणगान करते हुए राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी.. दिल वाली पालकी च तेनु मां बिठाना है आदि भेंटों का देर रात तक गुणगान किया।  इस मौके पर बी.बी.एस. ग्रुप के चेयरमैन डा. संजीव कुमार सैनी ने नौ दिन तक चले मेले मैय्या के समागम की समूह कल्ब सदस्यो को शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष समागम का आयोजन करवाना एवं बढ़िया प्रबंध करवना सराहनीय कार्य है। उन्होंने अनमोल वेलफेयर क्लब को मेले मैया दे समागम की बधाई दी। इस मौके पर अनमोल वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा व समूह पदाधिकारियों की तरफ से बी.बी.एस ग्रुप चेयरमैन संजीव सैनी एवं कमल सैनी को विशेष तौर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि 12 अक्तूबर  को समुह सदस्य माता चिंतपूर्णी धाम में झंडा चढ़ाकर आएंगे। इस अवसर पर आरती करके लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया गया। क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, संरक्षक हरी चंद सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल, उप चेयरमैन प्रलाद कालड़ा, उपाध्यक्ष विशाल ढींगरा, सचिव विवेक मजीठिया, सह सचिव अजय कथूरिया, कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जिंदल, सह प्रोजेक्ट चेयरमैन रमिकांत जैन, सलाहकार संजीव नरूला, सह सलाहकार गगनदीप मित्तल, प्रैस सचिव कपिल कपूर,सह प्रैस सचिव प्रिंस गाबा,  प्रचार सचिव पवन आहूजा, सह प्रचार सचिव राघव गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गुलाटी, सेवा प्रभारी अमनम मेहंदी, सेवा प्रभारी जगनचानन सिंह जग्गी, सदस्य चमन लाल मित्तल, सुशांत मजीठिया, राहुल ग्रोवर, जगजीव धीर, अश्विनी आहूजा, धीरज सूद, राजेश गुप्ता, डा. नवीन अरोड़ा, सी.ए. रोहित सिंगला, साहिल अरोड़ा,संजीव अरोड़ा, हरप्रीत सिंह, गौरव चावला, मोहित सचदेवा, अमन कालड़ा, सौरभ जिंदल, सन्नी कपूर, मोहित कोछड़,अजय मोंगा, अमनदीप मदान, अशोक अरोड़ा, नरेन्द्र जिंदल, मानव कालड़ा, हरीश गोयल, गौरव आहूजा, सचिन मोंगा, मुकेश अरोड़ा, राजेश धीमान काकू, दीपक शर्मा  उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *