युवक का अपहरण कर मारपीट, बठिंडा रेफर किया गया

voice punjabtime
2 Min Read

 

अबोहर। हनुमानगढ़ रोड स्थित एक कैफे पर नौकरी की तलाश में पहुंचे एक युवक के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान साजन निवासी कंधवाला अमरकोट के रूप में हुई है।

अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में साजन ने बताया कि वह कैफे पर नौकरी के लिए आया था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी में डालकर इंदिरा नगरी ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। साजन के अनुसार, इंदिरा नगरी की एक युवती से उसकी बातचीत थी। करीब छह माह पहले युवती अपने घर लौट गई थी। इसी रंजिश के चलते युवती के परिजनों ने उसे अगवा कर हमला किया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक को गंभीर हालत में बठिंडा रेफर किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, घटना की पुष्टि के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

—–

फोटो-1मारपीट में घायल युवक

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *