अबोहर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया

voice punjabtime
2 Min Read

 

अबोहर । “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज समाज सुधार सभा द्वारा रेलवे स्टेशन अबोहर पर स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया गया।

स्वच्छता प्रहरियों को एक सादे समारोह में सभा के प्रधान राजेश गुप्ता, सेवामुक्त इंस्पेक्टर पूर्ण चंद, जय प्रकाश सिडाना, नीरज शर्मा द्वारा माला पहना कर, तिलक लगाकर और मुंह मीठा करवा कर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर स्टेशन सुप्रिटेंडेंट दीना नाथ गोयल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक यादव, सुपरवाइजर रवि कुमार बोस भी उपस्थित थे।

समाज सुधार सभा के प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सभा ने इन प्रहरियों का सम्मान करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों के अनुरूप “स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करने के सामूहिक प्रयासों की आहुति दी है। सभा के नीरज शर्मा स्वच्छता प्रहरियों को रेलवे स्टेशन के सच्चे रक्षक बताते हुए कहा कि आप सभी का सम्मान करना हमारे लिए सिर्फ कर्तव्य नहीं, बल्कि गर्व की बात है। आप इस रेलवे स्टेशन के वो स्तंभ हैं, जिनके बिना इसकी सफ़ाई व्यवस्था चल नहीं सकती।

पंजाब पुलिस के सेवामुक्त इंस्पेक्टर पूर्ण चंद ने स्वच्छता प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहें हैं यह सभी के लिए प्रेरणादायी है और भविष्य में भी आप इसी लगन और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *