अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन करते हुए सभी हिंदुओं की रक्षा की सुख स्मृद्धि की कामना की। इस मौके पर अध्यक्ष महेश गर्ग, चेयरमैन राजेश कुमार राजू ने सभी को शस्त्र पूजन की महत्ता बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समागम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत किया। उन्होंने कहा कि दल का मुख्य उद्देश्य मानवता की भलाई के कार्य करना है तथा समाज सेवी कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, राज अरोड़ा, सचिव मनोज सैन, ज्वाइंट सचिव नितिन शर्मा, मनोज कुमार, यशु, डा. अशोक, डा. प्रदीप, आशू सिंगला, कपिल, विजय अरोड़ा,मनी, कुनाल गोयल, सुखपाल दास, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

