बेटी के अवैध संबंधों के शक में पिता ने बेटी को नहर में फेंककर किया कत्ल

voice punjabtime
2 Min Read

बेटी के अवैध संबंधों के शक में पिता ने बेटी को नहर में फेंककर किया कत्ल

आरोपी पिता पुलिस के हिरासत में फोटो

फिरोज़पुर। फिरोज़पुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी पिता सुरजीत सिंह को शक था कि उसकी बेटी प्रीत कौर के किसी युवक से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर घर में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। कुछ दिन पहले सुरजीत सिंह ने परिवार के साथ मिलकर बेटी को नहर पर ले जाकर उसके हाथ बांधे और बाकायदा इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसने जिंदा ही अपनी बेटी को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल शव की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई है।

 

पुलिस ने परिजनों के बयानों और उपलब्ध वीडियो के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी फिरोज़पुर भुपिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी बेटी के अवैध संबंधों के शक के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

इधर, आरोपी पिता सुरजीत सिंह ने भी अपनी बेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इश्क में इतनी अंधी हो चुकी थी कि उसने दो बार अपने ही परिवार को ज़हर देकर मारने की कोशिश की थी। उसे कई बार समझाया गया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो यह कदम उठाना पड़ा।

 

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *