मोगा में सोनू सूद ने दशहरा त्योहार मनाने मोगा पहुंचे 

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

मोगा में नवीन कलां मंदिर द्वारा दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद विशेष तौर पर मोगा पहुंचे और स्थानीय लोगों से मिलकर दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया, जिससे समाज को यह संदेश दिया गया कि अंततः अच्छाई की ही जीत होती है। कार्यक्रम में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, मालविका सूद, मेयर बलजीत सिंह चन्नी सहित कई समाजसेवी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे।पंजाब भर में भी इसी तरह रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन कर लोगों ने दशहरा पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *