मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आज 2 करोड़Þ 74 लाख 23 हजार रुपए की लागत से मोगा जिले के गांव सलीना, अटारी, घलकलां, दौलतपुरा ऊंचा में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, सरपंच मनदीप कौर धल्लेके, सरपंच अजय सिंह सलीना, सरपंच निशान सिंह दौलतपुरा ऊंचा, अंग्रेज सिंह समरा, पार्टी नेता व गांव निवासी उपस्थित थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से 2 करोड़ 74 लाख 23 हजार रुपए की ग्रांट लाकर मोगा जिले के गांवों की नुहार बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि धल्लेके-रत्तिया वाया सलीना में 82 लाख, सलीना से अटारी में 40 लाख 60 हजार, सलीना रोड से घलकलां 1 करोड़ 24 लाख, दौलतपुरा ऊंचा से अटारी 27 लाख 81 हजार रुपए की लागत से सड़कों के नवीनीकरण के कार्यों का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि कुल 2 करोड़ 74 लाख 23 हजार रुपए की लागत से गांवों में विकास कार्यों की शुरूआत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मोगा हलके के गांवों का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना है। उन्होंने कहा कि मोगा हलके समेत शहरों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने गांवों के सरपंचों, पंचों व गांव वासियों द्वारा दिए गए मान सम्मान के लिए धन्यवाद किया।
हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 2 करोड़ 74 लाख 23 हजार रुपए की लागत से मोगा जिले के गांव सलीना, अटारी, घलकलां, दौलतपुरा ऊंचा में विकास कार्यों का किया शुभारंभ
Leave a comment

