समूह श्याम प्रेमियों ने 2 नवंबर को आयोजित होने वाली मन की बात सांवरे के साथ विशाल भजन संध्या के किए निमंत्रण कार्ड किए भेंट

voice punjabtime
2 Min Read

समूह श्याम प्रेमियों की ओर से 2 नवंबर को पुरानी दाना मंडी में आयोजित किए जा रहे चौथे मन की बात सांवरे के साथ विशाल भजन  संध्या के निमंत्रण कार्ड आज समूह श्याम प्रेमियों द्वारा समाज सेवी अरुण मनचंदा, अमित मनचंदा, हनी गोयल, सोहन मंगला, अमृत गोयल, दीपक मेहंदीर ता, प्रदीप मेहंदीरता, रघु समेत शहर की धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, पदाधिकारियों व शहर निवासियों को भेंट करके वितरण करने  का कार्य शुरू किया गया इस मौके पर समूह श्याम प्रेमी अंकुर गुप्ता, गगन मित्तल, अमित सिगला, हनी अग्रवाल, साहिल सिंगला ने बताया कि 2 नवंबर को  आयोजित की जाने वाली मन की बात सांवरे के साथ भजन संध्या के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान व कलश शोभायात्रा  शहर में निकाली जाएगी। समूह श्याम प्रेमियों ने कहा कि भव्य निशान शोभा यात्रा व भजन संध्या को लेकर मोगा शहर निवासियों में भारी उत्साह पाया जा  रहा है। उन्होंने कहा कि समागम की तैयारियां जोरशोर से आरंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भव्य निशान शोभा यात्रा में श्याम बाबा का दरबार,  अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केन्द्र रहेगा। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर को आयोजित होने वाली भजन संध्या में भजन सम्राट शुभम-रूपम कलकत्ता वाले,  अधिष्ठा-अनुष्का मध्य प्रदेश, भजन गायक युवी चोपड़ा यमुना नगर वाले, सुखदेव सांवरा मोगा वाले श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने शहर निवासियों  को विशाल निशान यात्रा व भजन संध्या में शामिल होने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *