राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई,एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी में कार्यरत प्रोफेसर एवं प्रिंसिपल डा. जी.डी.गुप्ता को इंडियन सोसायटी फार टेक्निकल एजुकेशन जो कि पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर सेक्शन का आई.एस.टी. की कन्वेंशन 2025 जो कि स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी में आयोजित की गई, में बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डॉ. आर.के.नारंग ने बताया कि डा.जी.डी.गुप्ता के उत्कृष्ट कार्य एवं लगातार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए जो अनूठे कार्य किए जा रहे हैं उसको देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। इससे पहले डा. जी.डी.गुप्ता को नेशनल फार्मा समिट-2025 जो कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें प्रो.जी.पी.श्रीवास्तवा मेमोरि यल फार्मा लीजेंड अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। डा. गुप्ता नॉर्थ इंडिया संस्थानों के पहले ऐसे प्रिंसिपल हैं जिनको एसोसिएशन आफ फार्मास्यूटिकल टीचर ऑफ इंडिया (ए.पी.टी.आई) के द्वारा प्रिंसिपल आफ दि ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले भी डा.गुप्ता के नाम कई अवार्ड हैं। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, इस्फाल लेब की डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डॉ. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने डा. जी.डी.गुप्ता को शुभकामनाएं दी।

