अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी-1 मोगा की पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। थाना सिटी-1 के एसएचओ बरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली थी कि जसविंदर सिंह और लाभप्रीत कौर निवासी डाला जो कि मोटरसाइकिल में सवार होकर लोगे से पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे 11 अक्टूबर को मोगा के कच्चे दोसांझ रोड से दोनों ने एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया था, वह आज दिल्ली कॉलोनी, मोगा के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी जसविंदर सिंह को मोटरसाइकिल PB29AF-8498 सहित काबू कर लिया। पुलिस ने लाभप्रीत कौर और जसविंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। लाभप्रीत कौर की तलाश जारी हे। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों से जुड़ी जानकारियां और अहम खुलासे किए जा सकें।

