मोगा–कोटकपूरा बाईपास पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइड में खड़े एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ई-रिक्शा चालक बलबीर सिंह की मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा के पास खड़े विपिन नामक युवक और हरप्रीत कौर नामक महिला बस की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल विपिन के सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि घायल महिला हरप्रीत कौर को उसके परिजन अपनी मर्जी से एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
घायल महिला के पति सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ई-रिक्शा पर बैठने के लिए खड़ी थी, तभी पीछे से आई बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी पत्नी और वहां खड़ा एक युवक बस की चपेट में आ गए, जबकि ई-रिक्शा चालक की जान चली गई।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर एकमबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक एक्सीडेंट केस लाया गया था, जिसमें एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि दो लोग घायल थे। घायलों में से एक युवक को गंभीर चोटों के चलते फरीदकोट रेफर किया गया है।
वहीं मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि कोटकपूरा बाईपास पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक बलबीर सिंह की मौत हो गई है, जबकि हरप्रीत कौर और विपिन घायल हुए हैं। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही

