34 साल महिला की शकी हालातों मे हुई मौत, पुलिस ने ससुराल वाले पर किया मामला दर्ज 

voice punjabtime
3 Min Read

 

 

 

शहर के धर्मकोट इलाके में दहेज के दानव ने एक और विवाहिता की जान ले ली। 35 वर्षीय ज्योति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर मिला। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि ज्योति को उसके ससुराल वाले लंबे समय से दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, देवर और सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

थाना धर्मकोट के सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि

शिकायतकर्ता तिलक राज (निवासी फिरोजपुर) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन ज्योति की शादी नवीन कुमार के साथ हुई थी। तिलक राज के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही पति नवीन, देवर ईशु और सास सुनीता रानी उसे कम दहेज लाने के ताने देते थे। 28 जनवरी की सुबह करीब 7:15 बजे जब तिलक राज ने अपनी बहन को फोन किया, तो फोन एम्बुलेंस के ड्राइवर ने उठाया। ड्राइवर ने बताया कि वह ज्योति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल मोगा ले जा रहा है। जब तिलक राज अस्पताल पहुंचा। वहां ज्योति की मौत हो चुकी थी। भाई ने आरोप लगाया कि ज्योति के गले पर नीले रंग के गहरे निशान थे, जो गला घोंटने या फंदे के कारण हो सकते हैं। उसने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट किया कि उसकी बहन की मौत स्वाभाविक नहीं है। ससुराल वालों की मारपीट और लगातार बढ़ते दबाव के कारण ही उसकी बहन की जान गई है। तिलक राज ने मांग की है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि उसकी बहन को न्याय मिल सके।

धर्मकोट पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए धारा 80, 61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी थानेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी क

र रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *