तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

मोगा के गांव तलवंडी भंगेरिया के पास तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर समाजसेवा सोसाइटी के सदस्यों ने दोनों घायलों को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।मीडिया को जानकारी देते हुए समाजसेवा सोसाइटी के सदस्य बलजीत सिंह चानी ने बताया कि देर शाम उन्हें तलवंडी भंगेरिया के पास एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक कार डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में सवार दोनों युवकों को मोगा सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को फरीदकोट रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक कार में सवार होकर नकोदर से आ रहे थे। दोनों ही युवक मेहमूद क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है, जबकि घायल युवक की उम्र भी लगभग इतनी ही है। उधर, मोगा सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि देर शाम एक्सीडेंट के दो मरीज अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से मनप्रीत सिंह की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे मंदीप सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *