खन्ना में एक एनआरआई महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले ही विदेश से खन्ना पहुंची थी। वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही एसएसपी खन्ना दवर्पण अहलूवालिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू करवाई। महिला पुलिस की फॉरेन्सिक टीम (फॉरेन्सिक/एफएसएल) भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की जांच जारी है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक हत्या के कारणों को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता।
सूत्रों के हवाले से यह चर्चा जरूर रही कि संभवतः कुछ लोग चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
महिला की हत्या किस हथियार से की गई है पुलिस अभी कुछ बात नहीं रही है महिला का सब घर के अंदरूनी किसी कमरे में पड़ा है फॉरेक्स एक लैब जांच कर रही है वहीं पुलिस का कहना है की छानबीन के बाद प्रेस को सही जानकारी दी जाएगी

