मोगा अजीतवाल पुलिस ने ऑल्टो कार सवार 4 लोगों को 10 बोरी चोरी के चावल सहित किया गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा के थाना अजीतवाल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हरस एग्रो गोदाम, चूहड़चक से 5 फरवरी को 10 बोरी चावल चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार सवार चार आरोपियों को चोरी किए गए 10 बोरी चावल सहित गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अजीतवाल के एसएचओ राज सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह, डिप्टी रीजनल मैनेजर (विजिलेंस), ग्लोब्स वेयरहाउस एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली (रिटायर्ड डीएसपी) की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार हरस एग्रो गोदाम, चूहड़चक से चार आरोपियों — जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू, गुरतेज सिंह, अकासदीप सिंह उर्फ अकास और अमरिंदर सिंह उर्फ बाज — ने करीब 10 बोरी सरकारी चावल चोरी किए थे। पुलिस ने जांच के दौरान ऑल्टो कार (PB 76 A 6173) सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 बोरी चावल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा सके

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *