श्री राधा कृष्ण मंदिर फ्रैंड्स कालोनी में तीन दिवसीय श्री सज्जनी वल्लभ व्याहला उत्सव का निमंत्रण कार्ड किए रिलीज

voice punjabtime
1 Min Read

मोगा की फ्रैंड्स कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 20, 21 व 22 फरवरी को होने वालो श्री सज्जनी वल्लभ व्याहला उत्सव का निमंत्रण कार्ड रिलीज किए गए। इस मौके पर श्याम बिहार कुंज श्री धाम वृंदावन के महाराज श्री हित राघव शुक्ला जी महाराज, समाज सेवी सुशील मिड्डा, समाज सेवी सौरभ गोयल, समाज सेवी गगन गाबा व अन्य मौजूद थे। इस मौके पर श्याम बिहार कुंज श्री धाम वृंदावन के महाराज श्री हित राघव शुक्ला जी महाराज ने बताया कि 20, 21 व 22 फरवरी को रोजाना सांय तीन से सांय सात बजे तक फ्रैंड्स कालोनी श्री राधा कृष्ण मंदिर में समागम होगा. 20 फरवरी को प्रथम दिवस हल्दी-तेल, 21 फरवरी को द्वितीय दिवस मेहंदी तथा 22 फरवरी को तृतीय दिवस विवाह उत्सव होगा। 22 फरवरी को भंडारा प्रारंभ सात बजे होगा। समागम में दिव्य श्रृंगार दर्शन व भव्य दरबार आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *