आई.एस.एफ.कैंपस-2 के विद्यार्थी बद्धी में शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुए रवाना

voice punjabtime
1 Min Read

आई.एस.एफ.कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च (आई.एस.एफ.सी.पी.आर) कैंप-2 के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी बद्धी में शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। इस मौके पर आई.एस.एफ.कैंपस-2 के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने विद्यार्थियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बताया कि छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी में शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए हैं। वहां पर आयोजित होने वाली कांफ्रेंस में अपनी प्रेजेंटेशन व आइडिया को प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही वहां औद्योगिक भ्रमण करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को वहां की इंडस्ट्री में मैडीसन प्लाट बारे विस्तार पूर्वक अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर आई.एस.एफ.सी.पी.आर. कैंपस-2 के वाइस प्रिंसिपल शम्मी जिंदल, कुमारी काजल और एमडी अजहरुद्दीन व फैकल्टी स्टाफ मौजूद था। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.कैंपस-2 के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, वाइस प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए आशीर्वाद देते हुए उनके सफल टूर के लिए शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक टूर कालेज की ओर से निरंतर जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *