श्याम सेवा सोसायटी की ओर से जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर मोगा धाम में श्याम प्रभु खाटू वाले जी के मंदिर में 14 वें नौ दिवसीय श्याम बाबा के फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन की शुरूआत सर्वप्रथम पंडित जी के नेतृत्व में यजमान राज कुमार राजवानिया, सोमनाथ राजवानिया, रिंकू राजवानिया, हिमांशु राजवानिया ने श्याम बाबा के दरबार में ज्योति में आाहुतियां डालकर सर्व भले की कामना की। इस मौके पर ज्योति प्रज्वलित की रस्म श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, सचिव भारत भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्रमोहन सहगल, भूपेश शर्मा, राजेश सिंगला, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला, सुदामा पुरी, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा, डा.रामगोपाल, मिलन गर्ग, सोनू जैसवाल, राजेश शर्मा राजू, रमनीश गर्ग, विक्की मित्तल, अशोक कालड़ा, कपिल कपूर, कपिल खन्ना, रामपाल मेहंदीरत्ता, योगेश शर्मा, राजीव उप्पल, वंश शर्मा, शुभम गर्ग, नरेश बांसल, पारुष गर्ग, प्रिंस गाबा, जोनी शर्मा, इन्द्र मोहन सूद के अलावा भारी संख्या में समूह श्याम प्रेमियों ने अदा की। इस दौरान भजन गायक अमरजीत, पारुष गर्ग, आरव अरोड़ा, रोशन कुमार, राजीव उप्पल ने गणपति आराधना करके संकीर्तन की शुरूआत की। इस दौरान भजन गायक आरव अरोड़ा व रोशन कुमार ने कीर्तन की है रात बाबा आज थारे आनो है.., मेरा श्याम बड़ा रंगीला मस्ती बरसेगी कीर्तन में, रंग बरसे दरबार बाबा श्याम तेरे रंग बरसे, भर दे श्याम झोली भर दे..इत्यादि भजनों का गायन करके समा बांधा और श्रद्धालुओं को श्याम बाबा के रंग में रंग दिया। संकीर्तन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, दरबार, छप्पन भोग आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान श्याम बाबा के दरबार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खाटू नरेश की जय, लख दतार की जय, तीन बाण धारी की जय के जयघोष जयकारें लगाए गए। इस मौके पर पहुंचे मुख्यतिथियों को सोसायटी की ओर से श्याम बाबा का स्वरूप व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। कीर्तन के दौरान निकल गए लकी ड्रा में लकी ड्रा विजेता को श्याम बाबा जी का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अजय गर्ग, संस्थापक कमल शर्मा, अध्यक्ष विनोद पोपली, सचिव पूर्व पार्षद भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला व संजीव गर्ग टीटू ने बताया कि सोसायटी द्वारा 21 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक श्याम बाबा जी का 14 वां फाल्गुन महोत्सव जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में सांय साढ़े सात से प्रभु इच्छा तक होगा। इस फाल्गुन महोत्सव में श्याम बाबा का दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग आकर्षण का केन्द्र होगा। इस महोत्सव में विभिन्न भजन गायकों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को फाल्गुन महोत्सव में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 9 दिन तक चलने वाले इस फाल्गुन मेले में भजन गायकों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने शहर निवासियों को फाल्गुन महोत्सव में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्रेरित किया।
जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में नौ दिवसीय श्याम बाबा के फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन की भजन संध्या में बहीं आस्था की ब्यार
Leave a comment

