मोगा पुलिस को बड़ी सफलता — प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग मामले में शूटर की निशानदेही पर 2 हैंड ग्रेनेड बरामद,

voice punjabtime
4 Min Read

 

मोगा में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग के मामले में मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन शूटर समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को जीरा रोड पर प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में शामिल तीन शूटरों आकाशदीप सिंह और जौबनप्रीत सिंह को पुलिस ने 15 फरबरी को मोगा के गांव घलकला इनकाउंटर करके गिरफ्तार की थी तीसरा शूटर जो शाहबीर सिंह को यमुनानगर पुलिस ने 17 फरवरी को मोहाली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मोगा पुलिस ने 23 फरवरी को शाहबीर सिंह को हरियाणा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने फिरोजपुर जिले के गांव भंगाली से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक तीन शूटर सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल भी बरामद किए गए हैं।

 

 

डीआई जी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मोगा के जीरा रोड पर 10 फरवरी को प्रवासी मजदूर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह, जौबनप्रीत सिंह और शाहबीर सिंह थे। इनमें से आकाशदीप सिंह और जौबनप्रीत सिंह को 15 फरवरी को मोगा के गांव घलकला में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरे आरोपी शाहबीर सिंह को वारदात के बाद भागकर गए मोहाली से 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 23 फरवरी को मोगा पुलिस ने शाहबीर सिंह को हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर फिरोजपुर जिले के गांव भंगाली से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से जांच करते हुए तीनों शूटरों को पनाह देने, और फरार होने में मदद करने के आरोप में हरजीत सिंह ,इंदरजीत सिंह , निवासी फिरोजपुर , प्रबीन कौर , संदीप कौर निवासी मोगा, लखविंदर सिंह ,सुखबीर सिंह सुभनीत सिंह निवासी फिरोजपुर ,विवेक निवासी यूनाना नगर , 19 फरबरी को जम्मू कश्मीर से शुभम शर्मा , अमन शर्मा को गिरफ्त गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने इन शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। इस पूरे मामले में अब तक तीनों शूटरों समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है इनके साथ और कौन कौन शामिल हे और ग्रेनेड कहा लाया सारे बात की खुलासा होंगे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *