आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में एक दिवसीय फार्मा अनीवेशन-2026 का व्राउचर रिलीज

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में एक दिवसीय फार्मा अनीवेशन 2026 जो कि फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के अनुदान प्राप्त आयोजित किया जा रहा है। यह फार्मा अनीवेशन नेशनल फार्मेसी एजुकेशन दिवस जो कि प्रो.एम.एल.सर्राफ फादर आफ फार्मेसी इन इंडिया की याद में 7 मार्च को आयोजित किया जा रहा है, का व्राउचर रिलीज संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा.आर.के.नारंग, डा.सौरभ कोसे, डा.जी.एस.शर्मा, डा. संत कुमार वर्मा, डा.सिद्धार्थ मेहन, डा. अमनदीप सिंह, डा. विवेक असाठी, डा. वेदपाल सिंह, डा. शुभम ठाकुर, लव गोयल आदि ने सांझे तौर पर किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि इस अनीवेशन में देश की फार्मेसी से जुड़ी हुई प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। इस अनीवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. मोंटू एम पटेल अध्यक्ष फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया नई दिल्ली, विशिष्ठ अतिथि सुशील कुमार बंसल एग्जिक्यूटिव मेंबर फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया, डा. अतुल कुमार नासा वाइस चांसलर एस.जी.पी.यूनिवर्सिटी गुड़गांव एवं पी.सी. मेंबर फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया, अन्य फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के मेंबर सुशील सूदन जम्मू एंड कश्मीर, गोपाल कृष्ण शर्मा हिमाचल प्रदेश, सोहन लाल कंसल, हरियाणा, मोहम्मद वसीर सेक्रेटरी कम रजिस्ट्रार लदाख फार्मेसी कौंसिल, सुखविंदर पाल मेंबर पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल के साथ-साथ सुनील चौधरी ड्रग कंट्रोलर आफिसर हरियाणा आदि करेंगे। इस अनीवेशन में डिजाइन पेटेंट, कापी राइट, रिसर्च पेपर देश के वैज्ञानिकों के द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *