फगवाड़ा के गांव हरबंसपुर में हरजी मान ने 10 लाख की लागत से शुरु करवाया आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने आज हलके के गांव हरबंसपुर में विकास की नई लहर के तहत 10 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर परवरिश और महिलाओं की सुविधा के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हलके के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और किसी भी गांव को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर अजय कुमार हैप्पी ब्लॉक समिति सदस्य, अमरिंदर सिंह हलका यूथ कोऑर्डिनेटर, लखविंदर कलेर बीडीपीओ फगवाड़ा, रवि कुमार मंत्री विरासत सेवा संगठन, सुरिंदर कुमार एपीओ, सरपंच सतविंदर सिंह, पंच बचित्र सिंह, पंच केवल सिंह, पंच गेजा सिंह, पंच बूटा सिंह, पंच होशियार सिंह, पंच सोनी सिंह, पंच गुरदीस सिंह, बलविंदर कुमार पूर्व सरपंच, नछत्तर सिंह पूर्व सरपंच, बूटा सिंह, रणजीत सिंह पूर्व पंच सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *