मोगा में दिनदहाड़े घर में चोरी होने का मामला सामने आया पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान के आधार पर दो लोगों पर मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी हे। जांच अधिकारी जीत सिंह ने बताया के शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी गली नंबर 7, वार्ड नंबर 43, न्यू परवाना नगर मोगा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 फरवरी को करीब दोपहर 12 बजे जब वह अपने घर वापस आया तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और गेट खुला हुआ था। जब वह घर के अंदर गया तो देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति कमरे में पड़े बेड की दराज से सामान खंगाल रहे थे। इनमें से एक को वह पहचानता है, जिसका नाम लवप्रीत सिंह उर्फ कालू हे । उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसे देखकर धक्का दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में घर की तलाशी लेने पर पता चला कि कमरे में रखी दराज से उसकी पत्नी की सोने की छोटी बालियां , ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन और करीब 8000 रुपये नकद चोरी हो गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लवप्रीत सिंह उर्फ कालू और एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी हे और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

