मोगा सिटी साउथ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सिटी साउथ के एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान कोटकपुरा पुल, जी.टी. रोड मोगा के पास मौजूद थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी न्यू गुरु अर्जन देव नगर, गली नंबर 01, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज मोगा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सके।

