फगवाड़ा के वॉर्ड नंबर 30 में जेसीटी मिल कॉलोनी से कूड़े का डंप साफ करवाया गया

voice punjabtime
1 Min Read

 

फगवाड़ा के वार्ड नंबर 30 में जेसीटी मिल कॉलोनी से कूड़े का डंप साफ करवाने पर वार्ड पार्षद रवि सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के फगवाड़ा विधानसभा हलका इंचार्ज सरदार हरनूर सिंह हरजी मान, निगम कमिश्नर शिखा भगत, एसिस्टेंट कमिश्नर अनीश बंसल, मेयर रामपाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद, इंस्पेक्टर नामदेव तथा इंस्पेक्टर हितेश भारद्वाज का धन्यवाद किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मियों के मौसम को देखते हुए इस कूड़े के डंप की सफाई बहुत जरूरी थी ताकि कॉलोनी के लोग बीमारियों से बचे रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *