आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी की छात्रा नंदिनी नारंग भाषण प्रतियोगिता में सम्मानित

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में अध्ययनरत छात्रा नंदिनी नारंग सुपुत्री राजेन्द्र कुमार नारंग ने हाल ही में वेद प्रचार मंडल लुधियाना के द्वारा एस.डी.कालेज फार वूमेन मोगा में आयोजित अन्तः महाविद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता में बहुत ही ज्ञानवर्धक रोचक एवं लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए वेदों की उपयोगिता जीवन में कितनी है, इस पर जोशपूर्ण भाषण दिया व प्रशंसनीय सर्टिफिकेट, मेडल हासिल करके संस्थान को गौरवान्वित किया है। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि आई.एस.एफ.कालेज छात्रों के चौमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस मौके पर छात्रा नंदिनी नारंग की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जामिनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा एवं समूह फैकल्टी स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *