मोगा पुलिस ने गुम हुए 160 मोबाइल फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए
मोगा पुलिस द्वारा समाज के असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। एसएसपी मोगा अजय गांधी की अगुवाई में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर 160 मोबाइल फोन
ट्रेस करके असली मालिकों को वापस सौंपा। मोगा एस पी एच संदीप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से आम लोगों द्वारा CEIR Portal पर अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन संबंधी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाई जा रही थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने 1 जनवरी 2026 से अब तक 160 मोबाइल फोन ट्रेस कर लिए। यह मोबाइल फोन पंजाब के अलग-अलग जिलों और कुछ अन्य राज्यों से बरामद किए गए। आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। अपने फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया और इस कार्य की जमकर सराहना की। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in�) पर शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति से मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें और बिना बिल या दस्तावेज के किसी संदिग्ध व्यक्ति से मोबाइल फोन न खरीदें। यदि कहीं लावारिस मोबाइल फोन मिले तो उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं, ताकि उसका गलत इस्तेमाल न हो सके। पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि अपने मोबाइल फोन में मौजूद जरूरी डाटा की सुरक्षा के लिए सुरक्षा लॉक जरूर लगाएं और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें। साथ ही CEIR पोर्टल के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें, ताकि गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने में आसानी हो सके।

