हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने ब्लॉक समिति के नवनियुक्त चेयरमैन हरप्रीत कौर चुपकीती व वाइस चेयरमैन नारायण सिंह का मोगा पहुंचने पर भव्य स्वागत कर किया सम्मानित

voice punjabtime
2 Min Read

आज मोगा ब्लाक समिति के नवनियुक्त चेयरमैन हरप्रीत कौर चुपकीती व वाइस चेयरमैन नारायण सिंह व समूह सदस्यों का मोगा पहुंचने पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा आप कार्यकर्ताओं व वालंटियरों के साथ मोगा के जोगिंदर सिंह चौक में स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा सदस्यों को बधाई दी तथा उम्मीद की कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इलाके की तरक्की व खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण योगदान डालेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार द्वारा बनता मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के मेयर प्रवीण शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयमैन हरजिंदर सिंह रोडे, आप के जिला शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला, पूर्व पार्षद दविंदर तिवाड़ी, मिलाप सिंह, राकेश मिड्ढा, सीनियर नेता गुरमिंदरजीत सिंह बबलू, रोशन लाल चावला, सन्नी धालीवाल, पार्षद बूटा सिंह, पूर्व पार्षद राकेश काला बजाज के अलावा भारी संख्या में नगर निगम मोगा के आप पार्टी के पार्षद, आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता व वालंटियर मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *