पंजाब की भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत आज हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के दिशा- निर्देशों पर गांव खुखराना से संगतों को श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शनों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर ब्लाक समिति मैंबर बेअंत सिंह, कुलदी प सिंह व गांव निवासी मौजूद थे। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि गुरु साहिब जी का आशीर्वाद से यह पवित्र यात्रा संगतों के लिए बबुत ही खुशी का मौका बनी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब तीर्थ यात्रा स्कीम मोगा जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर गांव खुखराना की संगतों ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का तीर्थ यात्रा के लिए शुरू की गई स्कीम की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

