: राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में फार्मेसी के पितामह डा.एम.एल.सर्राफ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए फार्मा अन्वेंशन 2026 में साइंटिफिक ओरल, पोस्टर मॉडल, पेटेंट, डिजाइन पेटेंट, वर्किंग मॉडल, टैक्नालाजी ट्रांसफर के मॉडलों की प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। जिसका निरीक्षण डा. मोंटू एम.पटेल अध्यक्ष फामेर्सी कौंसिल आफ इंडिया, गेस्ट आफ आनर सुशील कुमार बांसल मेंबर फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया एवं अध्यक्ष पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल, सुनील चौधरी मेंबर पी.सी.आई एवं चेयरमैन ला कमेटी पी.सी.आई, गोपाल कृष्ण शर्मा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश फार्मेसी कौंसिल एवं मेंबर पी.सी,आई., अमित दुगल ड्रग कंट्रोलर पंजाब, सोहन लाल कंसल मेंबर पी.सी.आई, मोहम्मद बशीर मेंबर पी.सी.आई, सुरेन्द्र मोहन मेंबर पी.सी.आई, सुखविंदपाल मेंबर पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल, डा.प्रवीण बंसल डीन आई.के.जी.पी.टी.यू जालंधर, दिनेश मदान चेयरमैन प्रोफेशनल फामेर्सी एंड पब्लिक रिलेशन कमेटी नई दिल्ली , निकुल जलान सी.ए., संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, एडवोकेट सुनील गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, आग्रेनाइजिंग सचिव डा.सौरभ कोसे ने किया। डा. संत कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने बताया कि फार्मा अन्वेंशन में कुल 500 से अधिक रजिस्ट्रेशन पंजाब और अन्य राज्यों से प्राप्त हुए, जिसमें विभिन्न संस्थानों से शिक्षाविदों, साइंटिस्टों ने यू.जी. और पी.जी. छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल पांच कैटागिरी में ओरल तथा पोस्टर प्रेजेंटेशन, विभिन्न शिक्षाविदों, साइंटिस्टों, रिसर्च छात्रों ने अपने-अपने प्रेजेंटेशन दिए तथा सभी कैटागिरी में 120 प्रेजेंटेशन संपन्न हुए। विभिन्न कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के तहत कुल 48 अवार्ड वितरित किए गए। साइंटिफिक सेशनों का वेल्यूएशन पंजाब के बाहर से आए हुए शिक्षाविदों और साइंटिस्टों के द्वारा किया गया। डा.संत कुमार वर्मा ने कहा कि साइंटिफिक सेशन का मुख्य आकर्षण इनोवेशन बेसड, वर्किंग माडल, पेटेंट, डिजाइन पेटेंट रहे, जिसमें कुल 35 माडल प्रदर्शित हुए। इस कैटागिरी का मुख्य आकर्षण एस मेज, यूवी डिग्रेडेशन चेंबर, डिजाइन पेटेंट बेसड लेब इंस्ट्रूमेंट, टैक्नालाजी ट्रांसफर कामर्शिलाइज प्रोजेक्ट जैसे अल्टीब्रेन टेबलेट और माउटडिजोलविंग फिल्म रहे। इस प्रदर्शनी को पी.सी.आई के अध्यक्ष मोंटू पटेल और अन्य गणमान्य पी.सी.आई. के मेंबरों द्वारा सराहा गया। अध्यक्ष मोंटू पटेल ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन फार्मास्यूटिकल साइंस के ओरेल डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करते रहेंगे। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने फार्मा अन्वेंशन के सफल आयोजन की सभी को शुभकामनाएं दी तथा आए हुए मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

