आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के पंजाब स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन के परीक्षा परिणाम में डी.फार्म प्रथम वर्ष के धाक जमाने वाले विद्यार्थियों को फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष मोंटू पटेल द्वारा सम्मानित

voice punjabtime
3 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के डी.फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों का हाल ही में पंजाब स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन की डी.फार्मेसी प्रथम वर्ष की पंजाब स्टेट की मेरिट घोषित की गई, जिसमें आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के 6 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाकर संस्थान के नाम को गौरवान्वित करने पर फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष डा. मोंटू एम.पटेल, सुशील कुमार बांसल मेंबर फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया एवं अध्यक्ष पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल, सुनील चौधरी मेंबर पी.सी.आई एवं चेयरमैन ला कमेटी पी.सी.आई, गोपाल कृष्ण शर्मा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश फार्मेसी कौंसिल एवं मेंबर पी.सी,आई., अमित दुगल ड्रग कंट्रोलर पंजाब, सोहन लाल कंसल मेंबर पी.सी.आई, मोहम्मद बशीर मेंबर पी.सी.आई, सुरेन्द्र मोहन मेंबर पी.सी.आई, सुखविंदपाल मेंबर पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल, डा.प्रवीण बंसल डीन आई.के.जी.पी.टी.यू जालंधर, दिनेश मदान चेयरमैन प्रोफेशनल फार्मेसी एंड पब्लिक रिलेशन कमेटी नई दिल्ली , निकुल जलान सी.ए., संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, एडवोकेट सुनील गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, आग्रेनाइजिंग सचिव डा.सौरभ कोसे एवं अन्य अतिथिगणों ने गत दिवस संपन्न हुए फार्मा अन्वेशन में विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि द्वितीय स्थान एकमजोत कौर, लाविका ने छठा स्थान, मानवप्रीत सिंह ने नौंवा स्थान, नवनीत कौर ने 11 वां स्थान, सरोज ने 15 वां स्थान एवं मनप्रीत कौर ने 18 वां स्थान हासिल करके पूरे पंजाब राज्य में मेरिट में स्थान पाकर संस्था एवं परिवार के नाम को रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से यहां की संस्थान के छात्र लगातार गोल्ड मेडल के साथ-साथ कई स्थान हासिल कर संस्थान के नाम को गौरवान्वित कर रहे हैं। डिप्लोमा विभाग की हेड करिशमा अग्रवाल एवं उनकी टीम लगातार छात्रों को शिक्षा एवं चौमुखी विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इसमें करिशमा अग्रवाल स्वयं, नवनीश कुमार, साक्षी गुप्ता आदि ने छात्रों के साथ दिन-रात मेहनत, लगन एवं निरंतरता से काम किया है, जिनको को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आऱ.के.नारंग, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत सिंह, डीन स्टूडेंट डा.जी.एस.शर्मा एवं समूह फैकल्टी स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *