सनी गिल 22 मार्च की अकाली दल रैली की सफलता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं

voice punjabtime
2 Min Read

शिरोमणि अकाली दल हलका मोगा के इंचार्ज संजीत सिंह ‘सनी गिल’ शिरोमणि अकाली दल (बादल) द्वारा 22 मार्च को हल्का मोगा की नई दाना मंडी में आयोजित की जा रही विशाल रैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इसके तहत गांवों और शहरी इलाकों में नुक्कड़ सभाएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें अकाली दल के कार्यकतार्ओं की पूरी भागीदारी देखने को मिल रही है। हाल ही में वार्ड नंबर 19/20 रामगंज के गुरुद्वारा राजपूता में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए हलका इंचार्ज सन्नी गिल ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि गुंडे दिन-दहाड़े हथियारों के साथ घूम रहे हैं और लोगों के जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई के रास्ते पर चलने वालों की आवाज दबाई जा रही है और नशे तथा रिश्वत जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब को इस स्थिति से बचाया जा सकता है, तो यह केवल शिरोमणि अकाली दल की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब का भविष्य सुरक्षित है। सन्नी गिल ने कहा कि 22 मार्च को मोगा में होने वाली इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकतार्ओं और इलाके के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रैली में पहुँचें और इसे सफल बनाएं। इस अवसर पर पार्षद मंजीत सिंह धम्मू ने सन्नी गिल को आश्वासन दिया कि वार्ड नंबर 19/20 से बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *