आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का संस्थाओं में व्राउचर रिलीज

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में देश का पहला इंटरनेशनल साईक्लोडेस्ट्रन सिंपोजियम का आयोजन अक्तूबर माह में किया जाएगा, जिसमें लगभग 20 देशों के वैज्ञानिक भाग लेंगे एवं पूरे देश से वैज्ञानिक, शिक्षकगण, रिसर्च एसोसिएट एवं विद्यार्थी तीन हजार से ज्यादा आएंगे। इसका व्राउचर अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस पाउंटा साहिब में गोपाल कृष्ण शर्मा मैंबर पी.सी.आई एवं अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश फार्मेसी कौंसिल तथा जी.एल.वी. यूनिवर्सिटी में प्रो.दिलीप कुमार शर्मा एवं डायरेक्टर कमल शाह, योगेश मूर्ति ने रिलीज किया। इसी के साथ-साथ सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के वास चांसलर एवं पी.सी.आई. मेंबर डा.नीरज अभिमन्यु ने रिलीज किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने कहा कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी देश में क्वालिटी आफ एजुकेशन एवं रिसर्च के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आई.सी.एस. के भव्य आयोजन के लिए देश के जाने-माने विश्वविद्यालय, संस्थानों एवं समस्त एजेंसियों से सहयोग के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि यह देश की भव्य अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस हो सके। जिसका मौका आयोजित करने का आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी को मिला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *